Mandatory Public Disclosures
Special Achievements

Ncc saga camp

NCC Report 2017
आज दयाल सिंह पब्लिक स्कूल दयाल सिंह कॉलोनी करनाल के परिसर में 7 हरियाणा बटालियन एन सी सी के तत्वावधान में ई पेमेंट भुगतान विषय को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिस का शुभारंभ प्राचार्या रमेश लाठर एवं बटालियन हवलदार मेजर तेजवीर शर्मा ने किया। एन सी सी केयर टेकर डॉ केवल कृष्ण ने सभी अतिथियों का मंच संचालन करते हुए धन्यवाद किया। इस अवसर पर प्राचार्या रमेश लाठर ने कहा कि वर्तमान में देश उन्नति की ओर बढ़ रहा है। हम सभी का दायित्व बनता है कि हम ई पेमेंट के जरिए लेन-देन का काम करें जिससे देश आगे बढ़े। मुख्य वक्ता तेजवीर शर्मा ने बताया कि वर्तमान में हम विभिन्न एप्स के जरिए डेबिट कार्ड एवं क्रेडिट कार्ड के जरिए अपनी पेमेंट का भुगतान कर सकते हैं। सभी लेन-देन यदि हम ई-वॉलेट माध्यम से करते हैं तो हमारे देश से भ्रष्टाचार समाप्त हो जाएगा। उन्होंने बताया कि यह सभी कार्यक्रम सेवन हरियाणा एनसीसी बटालियन के लेफ्टिनेंट कर्नल वी जे एस परमार के तत्वावधान एवं मार्गदर्शन में आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने इस कार्यक्रम के लिए प्राचार्या रमेश लाठर एवं आयोजकों का धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया।
आज दयाल सिंह पब्लिक स्कूल दयाल सिंह कॉलोनी करनाल के परिसर में एन सी सी विभाग की ओर से स्वच्छता अभियान को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ विद्यालय की प्राचार्या रमेश लाठर ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज भारत देश नई दिशा की ओर बढ़ रहा है। जनता जागरुक हो रही है व सभी अपने दायित्व को समझने लगे हैं। इसीलिए आसपास का वातावरण स्वच्छ व सुंदर बन रहा है। इस अवसर पर बटालियन हवलदार मेजर तेजवीर शर्मा ने बतौर मुख्य वक्ता कहा कि 7 हरियाणा बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। जिसमें ई-पेमेंट, रोड सेफ्टी, स्वच्छता अभियान एवं अन्य जागरूकता के अभियान चलाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि जब गांव एवं शहर स्वच्छ व सुंदर बनेंगे तभी मानव जीवन सुरक्षित हो सकेगा अन्यथा अस्वच्छता के कारण बहुत सी बीमारियों से समाज ग्रसित हो जाता है। वर्तमान में 7 हरियाणा बटालियन एनसीसी के लेफ्टिनेंट कर्नल वी जे एस परमार के तत्वावधान में इन सभी अभियानों को गति मिली है। इस अवसर पर एनसीसी कैडेट्स ने केयर टेकर डॉ केवल कृष्ण के मार्गदर्शन में स्वच्छता अभियान चलाया।